नश्वर है यह देह अनश्वर अपने आत्माराम हैं,
जिनकी इच्छा बिना न जग में पूरे होते काम हैं,
हमको प्रभु नें भेजा देखो हमनें जीवन खूब जिया,
अच्छा पहना अच्छा गहना अच्छा खाया और पिया,
हम जग में रोते आये थे हंसते अपनी कटी उमर,
हमने राह गही जो अपनी वह औरों को बनी डगर,
हम उपवन के वही सुमन जो खिलते आठों याम हैं,
नश्वर है यह देह अनश्वर अपने आत्माराम हैं,
जिनकी इच्छा बिना न जग में पूरे होते काम हैं,
हम वाणी के अमृत पुत्र हैं, स्वाभिमान के वंशज हैं,
दिनकर अपने घर जन्मा है, हम देवों के अंशज हैं,
किसमें हिम्मत है हमसे जो आँख मिलाये धरती पर,
हम युग के इश्वर हैं बोलो कौन जिया जमकर जी भर,
मुट्ठी में आकाश हमारे हम वसुधा के शाम हैं,
नश्वर है यह देह अनश्वर अपने आत्माराम हैं,
जिनकी इच्छा बिना न जग में पूरे होते काम हैं,
अंतिम चाह यही है पीढी आने वाली खूब फले,
संस्कृति संस्कारों में पलकर चिरजीवी हो बढ़ी चले,
इससे हो सम्मान राष्ट्र का भारत मां का मान बढे,
इसे समर्पित यश है पताका अब हम तो हैं पके ढले,
शायद अब आ गया बुलावा जाना प्रभु के धाम है,
नश्वर है यह देह अनश्वर अपने आत्माराम हैं,
जिनकी इच्छा बिना न जग में पूरे होते काम हैं.
- आचार्य रामनाथ सुमन
महा लिख्खाड़
-
चक्रधर दुबे4 days ago
-
होली है पर्याय प्रेम का!4 weeks ago
-
मतदाता जागरूकता गीत1 month ago
-
मुसीबतें भी अलग अलग आकार की होती है5 months ago
-
पितृ पक्ष6 months ago
-
‘नाबाद’ के बहाने ‘बाद’ की बातें1 year ago
-
गीत संगीत की दुनिया1 year ago
-
-
व्यतीत4 years ago
-
Demonetization and Mobile Banking7 years ago
-
मछली का नाम मार्गरेटा..!!9 years ago
नाप तोल
1 Aug2022 - 240
1 Jul2022 - 246
1 Jun2022 - 242
1 Jan 2022 - 237
1 Jun 2021 - 230
1 Jan 2021 - 221
1 Jun 2020 - 256
आचार्य रामनाथ सुमन
Jul 12, 2009प्रेषक: अभिनव @ 7/12/2009
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 प्रतिक्रियाएं:
Post a Comment