भोले भाले लोग गंगा आरती में तल्लीन,
पलकों को मूंदे किये मन में विधाता को,
धूप, दीप, पुष्प, नैवेद्य लिए श्रद्धालु,
दे रहे थे हाथ जोड़े धन्यवाद् माता को,
ठीक उसी क्षण किया असुरों नें उत्पात,
सुरसरी, गंगा मैया रक्त से नहा गयीं,
दुष्ट दानवों की पापमयी ये कुटिल लीला,
एक छोटी बिटिया को संग में बहा गयी,
कौन सी जिहाद, कैसी कौम, कैसा इस्लाम,
तुमको सिखाता भोले मासूमों को मारना,
पहले तो जा के इंसान बन दिखलाओ,
फिर हो सके तो तुम कोई धर्म धारना,
'माय हार्ट गोज़ आउट' शब्दों में बोल कर,
समिति गठित कर आप मत छूटिये,
बांसुरी बजाना छोड़ मेरे मनमोहनजी,
'सत श्री अकाल' बोल दुश्मनों पे टूटिये.
भारत की पुण्य भूमि क्षमाशील है परन्तु,
शिशुपाल का हर एक पाप तुल जाएगा,
दोज़ख में भी न छिप कर रह पाओगे जो,
बाबा विश्वनाथ का त्रिनेत्र खुल जाएगा.
महा लिख्खाड़
-
-
मशीन की व्यथा कथा2 days ago
-
हरियाली और ऑक्सीजन का खजाना2 weeks ago
-
… नित प्रति धोक हमारा हो!4 weeks ago
-
महाभारत की सती नारियाँ9 months ago
-
-
अमन की क़िस्सागोई1 year ago
-
व्यतीत2 years ago
-
इंतज़ामअली और इंतज़ामुद्दीन3 years ago
-
Demonetization and Mobile Banking5 years ago
-
मछली का नाम मार्गरेटा..!!7 years ago
नाप तोल
1 Feb 2022 - 239
1 Jan 2022 - 237
1 Oct 2021 - 235
1 Jul 2021 - 230
1 Apr 2021 - 216
1 Jan 2021 - 221
1 Oct 2020 - 243
1 Jun 2020 - 256
बाबा विश्वनाथ का त्रिनेत्र खुल जाएगा
Dec 9, 2010प्रेषक: अभिनव @ 12/09/2010 1 प्रतिक्रियाएं
Labels: कविताएं
Subscribe to:
Posts (Atom)