महा लिख्खाड़
-
वृन्दावन में पदयात्री10 hours ago
-
-
आखिर जाने ऐसा क्या पा लेंगे!!2 weeks ago
-
‘नाबाद’ के बहाने ‘बाद’ की बातें1 month ago
-
हिंदी भाषा की विश्वव्यापकता3 months ago
-
रूपांतरण10 months ago
-
गीत संगीत की दुनिया11 months ago
-
-
व्यतीत3 years ago
-
Demonetization and Mobile Banking6 years ago
-
मछली का नाम मार्गरेटा..!!8 years ago
नाप तोल
1 Aug2022 - 240
1 Jul2022 - 246
1 Jun2022 - 242
1 Jan 2022 - 237
1 Jun 2021 - 230
1 Jan 2021 - 221
1 Jun 2020 - 256
पारस जादू
Jul 9, 2009
शब्द तुम्हारे
हैं या पारस जादू हैं,
रोम रोम से प्यार छलकने लगता है,
नाम मोहब्बत रख दूँ तुमको इश्क़ कहूँ,
पर इससे अधिकार छलकने लगता है।
तुमने अपने दम
पर उड़ना सीखा है,
गिर कर सँभलीं
टूट के जुड़ना सीखा है,
मरुथल में आँसू
की झील बनाई है,
उसमें कमल खिला
कर मुड़ना सीखा है,
मैं अयोग्य, तुमसे
अनुरोध करूँ कैसे,
इससे शिष्टाचार
छलकने लगता है।
साथ तुम्हारे देखूँ
पर्वत तालों को,
सुलझाऊं कुछ उलझे
हुए सवालों को,
हाथ में लेकर हाथ
सुनाऊँ गीत कोई,
आँखों ही आँखों
में पी लूँ प्यालों को,
बोल तो दूँ, क्या
क्या करने के सपने हैं,
पर इससे संसार
छलकने लगता है ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 प्रतिक्रियाएं:
Post a Comment