आबादी से दूर,
घने सन्नाटे में,
निर्जन वन के पीछे वाली,
ऊँची एक पहाड़ी पर,
एक सुनहरी सी गौरैया,
अपने पंखों को फैलाकर,
गुमसुम बैठी सोच रही थी,
कल फिर मैं उड़ जाऊँगी,
पार करूँगी इस जंगल को.
वहाँ दूर जो महके जल की,
शीतल एक तलैया है,
उसका थोड़ा पानी पीकर,
पश्चिम को मुड़ जाऊँगी,
फिर वापस ना आऊँगी,
लेकिन पर्वत यहीं रहेगा,
मेरे सारे संगी साथी,
पत्ते शाखें और गिलहरी,
मिट्टी की यह सोंधी खुशबू,
छोड़ जाऊँगी अपने पीछे ....,
क्यों न इस ऊँचे पर्वत को,
अपने साथ उड़ा ले जाऊँ,
और चोंच में मिट्टी भरकर,
थोड़ी दूर उड़ी फिर वापस,
आ टीले पर बैठ गई .....।
हम भी उड़ने की चाहत में,
कितना कुछ तज आए हैं,
यादों की मिट्टी से आखिर,
कब तक दिल बहलाएँगे,
वह दिन आएगा जब वापस,
फिर पर्वत को जाएँगे,
आबादी से दूर,
घने सन्नाटे में।
महा लिख्खाड़
-
वृन्दावन में पदयात्री10 hours ago
-
-
आखिर जाने ऐसा क्या पा लेंगे!!2 weeks ago
-
‘नाबाद’ के बहाने ‘बाद’ की बातें1 month ago
-
हिंदी भाषा की विश्वव्यापकता3 months ago
-
रूपांतरण10 months ago
-
गीत संगीत की दुनिया11 months ago
-
-
व्यतीत3 years ago
-
Demonetization and Mobile Banking6 years ago
-
मछली का नाम मार्गरेटा..!!8 years ago
नाप तोल
1 Aug2022 - 240
1 Jul2022 - 246
1 Jun2022 - 242
1 Jan 2022 - 237
1 Jun 2021 - 230
1 Jan 2021 - 221
1 Jun 2020 - 256
हम भी वापस जाएँगे
Feb 6, 2007
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
2 प्रतिक्रियाएं:
भावनाप्रवीण कविता…हृदय तो छू गया…चिड़िया के माध्याम से जीवन का यथार्थ दर्शाया…क्या बात है…
बहुत ही सुंदर. इसको तुमसे सुना भी है और जब भी पढ़ो, दिल भर आता है. बिल्कुल दिल की आवाज है. बहुत उम्दा...
Post a Comment