नवरात्रों की शुभकामनाएं!

Sep 22, 2025



 
शैलपुत्री बल का प्रताप दिखला रही हैं,
ब्रह्मचारिणी माँ तप तेज बिखरा रहीं|
चंद्रघंटा वीरता को, कुष्मांडा सृजन को,
स्कंदमाता ममता को उमगा रहीं|
कात्यायनी हैं रण ज्वाल कालरात्रि माँ
महागौरी शांति के दीपक जला रहीं|
सिद्धिदात्री माँ ज्ञान, नवदुर्गा महान,
बल और करुणा से दुनिया चला रहीं।

0 प्रतिक्रियाएं: