अनूपजी की सिएटल यात्रा के चित्र और काव्य गोष्ठी के कुछ अंश

Nov 12, 2009

अनूपजी की सिएटल यात्रा के कुछ चित्रों को एक चित्रावली के रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास नीचे किया है.

चित्रावली देखने हेतु यहाँ क्लिक करें.

ये बताइयेगा की चित्रों के नीचे लिखे हुए काप्श्न्स कैसे लगे और यदि इनको देखकर सिएटल घूमने का मन बने तो भी सूचित कीजियेगा :)

काव्य गोष्ठी के कुछ अंश नीचे दिए गए लिंक्स पर सुने जा सकते हैं.

* अनूप भार्गव

Anoopji_Kavita_Path
Anoopji_Kavita_Pat...
Hosted by eSnips

* नदीम शर्मा
AmarJyoti-Ghazal
AmarJyoti-Ghazal.w...
Hosted by eSnips

* श्यामल सुमन
Shyamal-Suman_Haal_Poochha_Aapne
Shyamal-Suman_Haal...
Hosted by eSnips

* शार्दूला
Shardula-Humko_Aisi_Mili_Zindagi
Shardula-Humko_Ais...
Hosted by eSnips

* मानोशी चटर्जी
Manoshi-Ek_Hawa_Ka_Jhonka
Manoshi-Ek_Hawa_Ka...
Hosted by eSnips

* नित्यगोपाल कटारे
NityaGopal-Saraswati_Vandana
NityaGopal-Saraswa...
Hosted by eSnips

* अभिनव शुक्ल
Abhinav-Suraj-Kavita
Abhinav-Suraj-Kavi...
Hosted by eSnips

* नोट: डॉ रमा जी नें भी काव्य पाठ किया था पर उनकी रिकॉर्डिंग ठीक नहीं आई है अतः यहाँ उपलब्ध नहीं है.

आमंत्रण - एक शाम अनूप भार्गव के नाम

Nov 3, 2009

आपको ये जानकार प्रसन्नता होगी की ई कविता याहूग्रुप के संस्थापक एवं हिंदी कविता के सुपरिचित एवं सशक्त हस्ताक्षर श्री अनूप भार्गवजी इस सप्ताहांत सिएटल आ रहे हैं. हमारे अनुरोध पर उन्होंने कुछ समय सिएटल के काव्य प्रेमियों के साथ बिताने पर अपनी सहमति प्रदान करी है. आप सभी का स्वागत है.
 
दिनांक: ७ नवम्बर २००९, शनिवार
समय: शाम ६ - ९ बजे
पता: ११०० यूनिवर्सिटी स्ट्रीट, अपार्टमेन्ट ८ ई, सिएटल, वॉशिंग्टन - ९८१०१
फ़ोन: २०६-६९४-३३५३ (अभिनव)
ई-मेल: shukla_abhinav@yahoo.com
पार्किंग: ६ बजे से स्ट्रीट पार्किंग फ्री

हास्य दर्शन दो - अभिनव की काव्य प्रस्तुति का विमोचन

Oct 27, 2009

अभिनव शुक्ल के दूसरे काव्य एल्बम, 'हास्य-दर्शन २' का विमोचन 'विश्व हिंदी न्यास' के अधिवेशन में अमेरिका के न्यू जर्सी प्रान्त की एडिसन नगरी में हुआ। अनूप भार्गव, डॉ सुरेन्द्र गंभीर, शशि पाधा, स्वामी प्रज्ञानंद, मेजर जनरल केशव पाधा, कमांडर रविन्द्र शर्मा, डॉ शशिकांत अग्रवाल और कैलाश शर्मा के कर कमलों द्वारा इस काव्य प्रस्तुति का विमोचन किया गया. 'हास्य-दर्शन दो' में अभिनव की १९ कविताओं को उनकी अपनी आवाज़ में सुना जा सकता है। इसमें हास्य, व्यंग्य, प्रवासी भाव तथा जीवन दर्शन से जुड़ी हुई कविताओं को प्रस्तुत किया गया है। अपनी इसी विविधता के कारण यह एलबम हास्य से दर्शन तक की यात्रा तय करता प्रतीत होता है।

कार्यक्रम के कुछ चित्र नीचे देखे जा सकते हैं.

शबीना अदीब का बेहतरीन गीत - तुम मुझे छोड़ के मत जाओ मेरे पास रहो

Oct 16, 2009

इधर गुरुदेव से बात हो रही थी तो उन्होंने बतलाया की शबीना अदीब जी बहुत बढ़िया गीत लिखती हैं. आज यू ट्यूब पर उनका ये गीत सुनाने को मिला. सोचा छोटी दिवाली पर आप सबको भी सुनवाया जाए. आप सभी को दिवाली की ढेर सारी शुभकामनाएं.

तुम मुझे छोड़ के मत जाओ मेरे पास रहो,
दिल दुखे जिससे अब ऐसी न कोई बात कहो,

रोज़ रोटी के लिए अपना वतन मत छोड़ो,
जिसको सींचा है लहू से वो चमन मत छोड़ो,
जाके परदेस में चाहत को तरस जाओगे,
ऐसी बेलौस मोहब्बत को तरस जाओगे,
फूल परदेस में चाहत का नहीं खिलता है,
ईद के दिन भी गले कोई नहीं मिलता है,
तुम मुझे छोड़ के मत जाओ मेरे पास रहो.

मैं कभी तुमसे करूंगी न कोई फरमाइश,
ऐश ओ आराम की जागेगी न दिल में ख्वाहिश,
फातिमा बीबी की बेटी हूँ भरोसा रखो,
मैं तुम्हारे लिए जीती हूँ भरोसा रखो,
लाख दुःख दर्द हों हंस हंस के गुज़र कर लूंगी,
पेट पर बाँध के पत्थर भी बसर कर लूंगी,
तुम मुझे छोड़ के मत जाओ मेरे पास रहो.

तुम अगर जाओगे परदेस सजा कर सपना,
और जब आओगे चमका के मुकद्दर अपना,
मेरे चेहरे की चमक ख़ाक में मिल जायेगी,
मेरी जुल्फों से ये खुशबू भी नहीं आएगी,
हीरे और मोती पहन कर भी न सज पाऊँगी,
सुर्ख जूडे में भी बेवा सी नज़र आऊँगी,
तुम मुझे छोड़ के मत जाओ मेरे पास रहो.

दर्दे फुरकत गम ए तन्हाई न सह पाउंगी,
मैं अकेली किसी सूरत भी न रह पाऊँगी,
मेरे दामन के लिए बाग़ में कांटे न चुनो,
तुमने जाने की अगर ठान ली दिल में तो सुनो,
अपने हाथों से मुझे ज़हर पिला कर जाना,
मेरी मिट्टी को भी मिट्टी में मिलकर जाना,
तुम मुझे छोड़ के मत जाओ मेरे पास रहो.

- कवयित्री: शबीना अदीब

साथ ऐसे रहें, जैसे परिवार हों,

Oct 5, 2009

पुनः प्रेषित - ज़रा बदलाव के साथ

हम गुनहगार हों, चाहे बीमार हों,
चाहे लाचार हों, चाहे बेकार हों,
जो भी हों चाहे, जैसे भी हों दोस्तों,
साथ ऐसे रहें, जैसे परिवार हों,

कुछ नियम से बहे स्वस्थ आलोचना,
हो दिशा सूर्योन्मुख सकारात्मक,
व्यर्थ में जो करे बात विघटनमुखी,
उससे क्या तर्क हों, आर हों, पार हों,

हम पढें, हम लिखें, सबसे ऊँचा दिखें,
ज़ोर पूरा लगाकर, वहीं पर टिकें,
उसपे ये शर्त रखी है सरकार नें,
फैसले सब यहीं बीच मंझधार हों,

ये भरोसा है हमको जड़ों पर अभी,
हमको आंधी से ख़तरा नहीं है मगर,
ये ज़रूरी है सबके लिए जानना,
कब रहें बेखबर, कब ख़बरदार हों,

शब्द हल्के रहें, चाहे भारी रहें,
भावनाओं के संचार जारी रहें,
अच्छे ब्लागर बनें न बनें दोस्तों,
अच्छा इंसान बनने का आधार हों.

मेजर साहब को समर्पित कुछ छंद

Sep 29, 2009

पुनः प्रेषित
दो दिन पहले सूचना मिली कि मेजर गौतम राजरिशी को गोलियां लगी हैं. आदरणीय पंकज सुबीर जी (गुरुदेव) से बात हुयी तो उन्होंने बताया कि पाकिस्तान से कुछ लोग अपनी बंदूकों पर हमारी सांस्कृतिक एकता का बिगुल बजाते, तथा अपने बमों पर सूफियाना कलाम गाते हमारे साथ अमन की इच्छा लिए भारत आना चाहते थे. उन्हीं के स्वागत सत्कार में मेजर साहब को गोलियां लगी हैं. वे अब खतरे से बाहर हैं. मेजर साहब एक अच्छा सैनिक होने के साथ साथ एक बहुत बढ़िया कवि भी हैं. इसी नाते उनसे मेल पर और टिप्पणियों के ज़रिये बातचीत भी हुयी है तथा कहीं न कहीं एक सम्बन्ध भी बन गया है. इस घटना नें बड़ा विचलित किया हुआ है. मेजर गौतम एक सच्चे योद्धा हैं तथा मुझे पूरा विश्वास है कि वे शीघ्र पूर्णतः स्वास्थ्य हो जायेंगे. मेरी और मेरे जैसे हजारों लोगों कि शुभकामनाएं उनके साथ हैं. ये समाचार लगबघ प्रतिदिन हाशिये पर आता था की मुठभेड़ हुयी, इतने जवान ज़ख्मी हुए. पर आज जब मेजर गौतम को गोली लगी है तो पहली बार एहसास हुआ है कि जब किसी अपने को चोट लगती है तो कैसा दर्द होता है. और जो दूसरी बात महसूस हुयी है वह ये कि क्या हमारी संवेदनाएं केवल उनके लिए होती हैं जिनसे हम परिचित होते हैं. तथा हमारे देश के जो सैनिक अपनी जान हथेली पर लिए रात दिन हमारी सुरक्षा में तत्पर रहते हैं उनके प्रति हमारा क्या दायित्व है. एक और बात यह भी कि अपने प्रिय पड़ोसी के साथ कब तक हम प्रेम कि झूठी आस लगाये बैठे रहेंगे. वो हमारे यहाँ बम विस्फोट करवा रहे हैं, हम उनके हास्य कलाकारों से चुटकुले सुन रहे हैं. वो हमारे यहाँ अपने आतंकियों को भेज रहे हैं, हम उनके साथ क्रिकेट खेलने के लिए बेताब हैं. वे हमारे यहाँ नकली नोटों की तस्करी करवा रहे हैं और हम उनके संगीत की धुनों पर नाच रहे हैं. वो हमारी भूमि पर अपना दावा ठोंकने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और हम उनको मेरा भाई मेरा भाई कह कर गले लगाते नहीं थक रहे. ये जो विरोधाभास है ये जानलेवा है. क्या हम एक देश हैं, क्या हम एक आवाज़ में अपने शत्रुओं का विरोध कर सकते हैं. इसी सब उधेड़ बुन में कुछ छंद बहते बहते मानस के पटल पर आ गए हैं जिनको आपके साथ बाँट रहा हूँ.

सिंह के हाथों में देश की कमान है मगर,
लगता है फैसले किये हैं भीगी बिल्ली नें,
उनका है प्रण हमें जड़ से मिटाना, हम,
कहते हैं प्यार दिया क्रिकेट की गिल्ली नें,
यहाँ वीर गोलियों पे गोलियां हैं खाय रहे,
मीडिया दिखाती स्वयंवर किया लिल्ली नें,
जब जब विजय का महल बनाया भव्य,
तब तब तोड़ा उसे मरगिल्ली दिल्ली नें,

हृदय में भावना का सागर समेटे हुए,
ग़ज़ल के गाँव का बड़ा किसान हो गया,
हाथ में उठा के बन्दूक भी लड़ा जो वीर,
शत्रुओं के लिए काल घमासान हो गया,
प्रार्थना है शीघ्र स्वस्थ होके आनंद करे,
मेजर हमारा गौतम महान हो गया,
भारत के भाल निज रक्त से तिलक कर,
राजरिशी राष्ट्र के ऋषि सामान हो गया.

हाथ में तिरंगा लिए बढ़ते रहे जो सदा,
कदमों के अमिट निशान को प्रणाम है,
राष्ट्रहित में जो निज शोणित बहाय रहा,
मात भारती के वरदान को प्रणाम है,
दैत्यों को देश कि सीमाओं पर रोक दिया,
वीरता की पुण्य पहचान को प्रणाम है,
करुँ न करुँ मैं भगवान् को नमन किन्तु,
गोलियों से जूझते जवान को प्रणाम है.

जय हिंद!

मेजर साहब को समर्पित कुछ छंद

Sep 28, 2009