आप सभी को गाँधीजी के जन्मदिन की शुभकामनाएँ।
गांधी खो गया है
एक बार मेरे छोटा भाई आनंद नें,
अपने मस्तक के पटल पर कुछ तौला,
फिर हमसे आकर बोला,
इंदिरा दादी, प्रियंका दीदी,
राजीव अंकल या सोनिया ताई,
दो अक्टूबर को,
किसका जन्मदिन होता है भाई,
हमने उससे कहा कि,
गाँधी तो नेहरू परिवार के ताने बाने में,
कहीं खो गया है,
और महात्मा,
राजघाट के नीचे बनी,
किसी कंदरा में जाकर सो गया है,
तुमने जितने भी नाम गिनाए,
असलियत में,
उन सभी का जन्मदिन,
दो अक्टूबर को होता है,
और मोहनदास आज भी,
किसी प्लेटफार्म पर पड़ा,
अपनी आँखें भिगोता है।
एक सुलझी हुई पहेलीः
बोलो जी किस फिल्म नें तगड़ी करी कमाई,
गाँधी सपोर्टिंग एक्टर, हीरो मुन्ना भाई।
नोटः ये कविता अनुभूति पर भी पढ़ी जा सकती है।
महा लिख्खाड़
-
चित्तर का ग्रामीण चिकित्सक3 days ago
-
होली है पर्याय प्रेम का!3 weeks ago
-
मतदाता जागरूकता गीत1 month ago
-
मुसीबतें भी अलग अलग आकार की होती है5 months ago
-
पितृ पक्ष6 months ago
-
‘नाबाद’ के बहाने ‘बाद’ की बातें1 year ago
-
गीत संगीत की दुनिया1 year ago
-
-
व्यतीत4 years ago
-
Demonetization and Mobile Banking7 years ago
-
मछली का नाम मार्गरेटा..!!9 years ago
नाप तोल
1 Aug2022 - 240
1 Jul2022 - 246
1 Jun2022 - 242
1 Jan 2022 - 237
1 Jun 2021 - 230
1 Jan 2021 - 221
1 Jun 2020 - 256
राजीव अंकल या सोनिया ताई - हैप्पी गाँधी डे
Oct 2, 2007प्रेषक: अभिनव @ 10/02/2007
Labels: कविताएं
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
8 प्रतिक्रियाएं:
सही कह रहे हो अनुभव भाई...बधाई
हा हा !! फिर भी...बापू को शत शत नमन...मेरा अलेख पढ़ो..बापू से मुलाकात पर:
http://www.abhivyakti-hindi.org/sansmaran/2007/mainegandhi.htm
आभार...............
गांधी ने फिरोज से इंदिरा नेहरू की शादी कराने के लिए अपना नाम देकर खुद का ही सत्यानाश कर लिया। अब भुगतें! सभी उनको इन्हीं के घर का कोई सदस्य मानते हैं।
बापू को नमन!
"महान" गांधी फैमिली के बावजूद भी वे याद किये जायेंगे.
भगवान करे देश की जनता छद्म गांधियों को जल्दी पहचाने!
आपके भाई की तरह यह सवाल भारत का हरेक बच्चा पूछे कि मोहनदास गांधी और सोनिया गांधी में दूर-दूर तक कोई समानता है?; कुछ भी उभयनिष्ट है?
सही लिखा है। समीर भाई का लेख् पढ़ लिया कि नहीं ?
बढ़िया...
aapki rachnaye lajawab hain
Post a Comment